मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नगर निगम प्रशासन और ट्रैफिक थाना की ओर से लगातार माइकिंग और सोमवार की शाम चेतावनी स्वरूप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बावजूद फुटकर दुकानदार सड़क पर फुटपाथी दुकान लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। फुटपाथी दुकानदार जहां 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर अभियान में शामिल अधिकारियों के हटते ही सड़क पर दुकान लगा लेते हैं। दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन 'अतिक्रमणकारियों को सुधार कर छोड़ेंगे' की तर्ज पर सख्ती के साथ लगातार अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार की शाम नगर निगम की ओर से दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कोतवाली पुलिस के साथ शाम 4 से 6 बजे तक चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमणकारी 05 दुकानदारों से 13 सौ रुपया जुर्माना वसूल किया गया। उपनगर आयुक्त नसीमउद्दीन खान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.