हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 'हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास'थीम पर आयोजित संगोष्ठी में बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की गई। विभागीय निर्देश पर संगोष्ठी में उपस्थित अभिभावकों को यह अवगत कराया गया कि कैसे बच्चों का समग्र विकास होगा। उनके इस प्रक्रिया में अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका क्या क्या हो सकती है। बताया गया कि शिक्षक और अभिभावक का समन्वय अच्छा हो तो बच्चे तेजी से प्रगति कर सकते हैं। हाजीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सपहां में हर्षोल्लास के साथ आयोजित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठि में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.