मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 'हमारे सपने बुलेटिन से बेटियों की आवाज देश-दुनिया तक पहुंच रही है। मुजफ्फरपुर और शिवहर के सरकारी स्कूलों की दो हजार से अधिक बेटियों ने यह बुलेटिन निकाला है। मिडिल और हाईस्कूल में पढ़ने वाली इन छात्राओं ने मीना व किशोरी मंच बनाकर यह पहल की है। स्कूलों की शिक्षिकाओं ने उनका मार्गदर्शन किया है। ग्रामीण स्तर की बेटियों की यह पहल बड़े बदलाव का सबूत बनी है। बेटियों ने बुलेटिन के माध्यम से न केवल अपनी आवाज बुलंद की है बल्कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों के जीवन में आए बदलाव को भी दिखाया है। इसके लिए इन बेटियों ने मिडिल स्कूलों में मीना मंच और हाईस्कूलों में किशोरी मंच बनाया है। इसमें किसी ने बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया तो किसी की मां का संघर्ष बताया। बुलेटिन में कविता, कहानी व खबर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.