हरदोई, जनवरी 19 -- बिलग्राम। ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलग्राम के सभागार में 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार यशवंत सिंह रहे। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित जिम्मेदारों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। आंगनबाड़ी स्टाफ, शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं अभिभावक मिलकर इस दिशा में सार्थक प्रयास करें। खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम गिरिजेश कटियार ने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी जितनी आंगनबाड़ी स्टाफ और शिक्षकों की है, उतनी ही अभिभावकों की भी है। उन्होंने बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की अपील की। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति...