आजमगढ़, मार्च 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार रामपुर गांव में एक युवती की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया गया। उसके चेहरे को तेजाब से जलाया गया था। गला दबाकर हत्या की गई थी। पेट पर चाकू से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका में युवती के माता-पिता और भाई को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार रामपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अनीता यादव पुत्री रामअवध यादव मंगलवार की रात घर से गायब हो गई। भोर में तीन बजे परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसकी तलाश की जाने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को परिजनों ने बिलरियागंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। गुरुवार की सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के सीवान में सड़क के किनार...