रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें जिले के निजी अस्पतालों और छोटे क्लीनिकों के संचालकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में सी-डैक द्वारा विकसित सी-डैक लाइट ऐप की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मात्र 299 रुपये के रिचार्ज पर छोटे क्लीनिक भी मरीज पंजीकरण, ओपीडी प्रबंधन और डिजिटल रिकॉर्ड संधारण जैसी आधुनिक सुविधाएं अपना सकते हैं। इससे क्लीनिकों की कार्यप्रणाली पारदर्शी होगी और मरीजों को त्वरित सेवाएं मिलेंगी। सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डिजिटल मिशन के जॉइंट डायरेक्टर राजन कुमार समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...