रांची, नवम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के तहत स्वाभिमानी बिरसा-2025 का आयोजन हुआ। इसके तहत बुधवार को रांची के माध्यमिक स्कूलों में ज्ञान और अभिव्यक्ति पर केंद्रित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को धरती आबा के अदम्य साहस और योगदान से परिचित कराना रहा। स्कूल स्तर पर क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज का विषय- भगवान बिरसा मुंडा का योगदान था। जिसमें 12 स्कूलों के 372 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वहीं, निबंध लेखन का विषय- धरती आबा, रखा गया, जिसमें 318 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा सीयूजे के एक दल ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू का दौरा किया। टीम ने बिरसा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.