हजारीबाग, सितम्बर 16 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को प्रखंडस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरूण कुमार सिंह, कई पंचायतों के मुखिया, महिला पर्यवेक्षिका, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका आदि शामिल हुए। बीडीओ ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ एवं सबल बनाना है। यह अभियान सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला अस्पतालों में चलाया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत एनीमिया जांच शिविर,...