अल्मोड़ा, मार्च 20 -- रानीखेत, संवाददाता। धार्मिक पर्यटन के लिए मशहूर सोनी देवलीखेत क्षेत्र में शराब की नई दुकान खोलने की सुगबुगाहट से गुरुवार को ग्रामीण भड़क उठे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में इंटर कॉलेज और पौराणिक बिनसर महादेव मंदिर है। जबकि जैव विविधता से लवरेज सौनी के जंगल में पर्यटक पहुंचते हैं। शराब की दुकान खुलने से जहां क्षेत्र में नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी, वहीं शांति भंग की आशंका भी है। ग्रामीणों ने बैठक में कहा कि सोनी-देवलीखेत ग्रामीण क्षेत्र पहले से ही पलायन की मार झेल रहा है। व्यवसाय के लिए रोजगार के कोई साधन नहीं हैं। अब शराब की दुकान खोली जा रही है। इससे खासतौर पर महिलाएं परेशान होंगी तथा छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बिनसर महादेव मंदिर में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शराब की दुकान खुलने से धार्मिक अनुष्ठान भी प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.