नई दिल्ली, अगस्त 4 -- बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है। मूवी का अभी तक का कुल कलेक्शन 300 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। इसी बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें अहान पांडे जैसा दिख रहा एक लड़का थाइलैंड की लोकल डिश का लुत्फ लेता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फ्राई किए हुए बिच्छू खाता दिख रहा यह लड़का अहान पांडे है और यह वीडियो उन्हें हिंदी सिनेमा में स्टारडम मिलने से पहले का है।अहान पांडे ने ट्राय किया फ्राइड बिच्छू? एक लड़का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है जो अहान पांडे जैसे दिख रहे लड़के से पूछता है कि क्या तुम ट्राय करना चाहोगे? जब वह हां में जवाब देते हैं तब दोनों बिच्छू वाली डिश आजमाने के लिए तैयार होते हैं। शुरू में डिश ट्राय करने में उन्हें थोड़ी मुश्किल होती है, लेक...