प्रयागराज, अप्रैल 23 -- नाट्य संस्था आधारशिला रंगमंडल की ओर से बुधवार को 15वें व पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ किया गया। गोल्डन जुबली स्कूल के रविंद्रालय सभागार में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन श्रीवास्तव, वरिष्ठ रंगकर्मी अतुल यदुवंशी व समाजसेवी डॉ. जीएल गुप्त ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव के पहले दिन वरिष्ठ रंगकर्मी अजय केशरी के निर्देशकीय कौशल में हास्य व्यंग्य नाटक 'सैंया भये कोतवाल के जरिए कलाकारों ने भ्रष्टाचार और सामाजिक व्यवस्था पर करारी चोट की। मुख्य भूमिका में कोतवाल, हवलदार व सिपाही ने अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदाया। नाटक में दिखाया गया कि सूर्यपुर के राजा लापरवाह हैं और शिकार खेलने में व्यस्त रहते हैं। राज्य के कोतवाल के मरने के बाद अनपढ़ साले को कोतवाल बना दिया जाता है। हवलदार व सिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.