बलिया, जुलाई 1 -- बलिया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने 'सेवा दिवस के रूप में मनाया। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। जरूरतमंदों में वस्त्र का वितरण किया गया। इस दौरान सिकंदरपुर विधायक मो. रिजवी, पूर्व विधायक मंजू सिंह, वीरबल राम, यशपाल सिंह, रामेश्वर पासवान, सैयद सैबुल इस्लाम, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय और लक्ष्मण गुप्त, उमेश सर्राफ, कामेश्वर सिंह, वीरेंद्र यादव पिंटू, मुन्ना यादव, जलालुद्दीन जेडी, धनजी यादव, रामनाथ पटेल, महमूद अंसारी, जमाल आलम, रवींद्रनाथ यादव, विश्वजीत यादव, गुलजार अहमद, दिनेश यादव, आदित्य गौतम, कृष्ण कुमार भारती, रामनाथ पासवान, सुधीर सिंह आद...