नई दिल्ली, फरवरी 19 -- घूसखोर पंडत के बाद अब एक और फिल्म अपने टाइटल की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में है। इस मूवी का नाम है यादव जी की लवस्टोरी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस मूवी के टाइटल और ट्रेलर पर खूब बवाल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ लिख रहे हैं और सड़कों पर भी प्रदर्शन हो रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सहित 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संभल से लेकर फिरोजाबाद तक यादव समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। क्या है इस फिल्म के बवाल की वजह, यहां जानिए।ट्रेलर में क्या दिखाया गया ट्रेलर में एक लव स्टोरी दिखाई गई है। सिंपल यादव नाम की लड़की को एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो जाता है। लड़के का नाम है वसीम खान। लड़की के घरवाले उसकी शादी अभिमन्यु यादव से करवाना चाहते हैं। घरवालों को सिंपल की प्रेम कहानी पता चलती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.