कार्यालय संवाददाता, जून 30 -- यूपी के प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने विभागाध्यक्ष सहित कुछ फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एमटेक छात्र ने मामले की लिखित शिकायत निदेशक कार्यालय में भी की है। छात्र का आरोप है कि उसका मानसिक उत्पीड़न और नग्न कर शारीरिक अपमान किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। छात्र की ओर से की गई शिकायत के अनुसार, 24 जून की सुबह 10.26 बजे विभाग के लैब अटेंडेंट और सीनियर प्रोफेसर की ओर से उसे कार्यालय बुलाया गया। आरोप है कि विभागाध्यक्ष के केबिन में ले जाकर उसका बैग चेक किया गया और जासूसी के आरोप में कपड़े उतरवा दिए गए। नग्न हालत में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा केब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.