समस्तीपुर, फरवरी 1 -- सरायरंजन। जदयू विधायक सह राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण किया। मंत्री ने गावपुर स्थित एक काॅलेज पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम सागर झा की मूर्ति का अनावरण किया। मौके पर उन्होंने कहा की स्व. झा सच्चे समाजवादी नेता में से एक थे। कई वर्षों तक पैक्स अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व भी किया। इसके बाद श्री चौधरी ने गावपुर निवासी दिवंगत उमेश गिरि एवं लालबाबू गिरि के स्वजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, मुखिया महेंद्र राय, बबलू, अनिल सिंह बाबा, परमानंद मिश्र, रामकुमार झा, उमेश चन्द्र झा, विधाकर झा, राम प्रवेश राय, सच्चिदानंद, कुलानंद झा समेत अन्य थे। दीलीप झा, पंकज झा, विद्यासागर झा, राजीव कुमार दास, सद्दाम हुसैन संतो...