रांची, मार्च 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। सरहुल के उत्सव को और भी खास बनाने के लिए झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा 'सरहुल खेले चल कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय जेल मोड़ में किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन सोमवार को भी दिनभर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। लोक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन ने उत्सव के माहौल को और भी खास बना दिया। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने झारखंड की अलग छटा बिखेरी। झारखंड की अलग-अलग लोक परंपरा की झलक इस समारोह में देखने को मिली। संथाली गीत के साथ वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति ने इसे खास बनाया। सेरमा रेमा सेरमा बोंगा... गीत पर कलाकारों ने जबरदस्त प्रस्तुति दी। कला मंदिर जमशेदपुर के कलाकारों ने संथाली गीत पर बाहा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में खास आकर्षण रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.