प्रयागराज, नवम्बर 21 -- सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में शहर पश्चिमी विधानसभा के क्षेत्र में एकता पदयात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों, एनसीसी और स्काउट कैडेट, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करबला चौराहे से निकली यात्रा का समापन दिग्गज सिंह इंटर कॉलेज कालिंदीपुरम में हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते और राष्ट्रभक्ति गीतों पर झूमते निकले लोगों ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का संदेश दिया। यात्रा की अगुवाई कर रहे विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने बुद्धि कौशल और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर आजादी के बाद 565 रियासतों को जोड़कर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत' का निर्माण किया। अब उस...