मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर। पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के स्तर से कबीर अंत्येष्टि की राशि समय पर नहीं दी जा रही है। वार्ड पार्षद कहते हैं कि उन्हें राशि नहीं मिलती। उनका पैसा फंस गया है। जानकारी लेने पर पता चला कि निगम से पार्षदों को चेक दे दिया गया है, लेकिन वार्ड पार्षद तत्काल पैसा नहीं देते हैं। क्या कारण है, यह समझ से परे है। यह पूरे शहर की समस्या है। कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत किसी गरीब की मृत्यु पर तत्काल तीन हजार रुपए देने का प्रावधान है। एक दिन पहले ब्रह्मपुरा के नाका नंबर छह निवासी 70 वर्षीया सीता देवी की मृत्यु के 24 घंटे बाद भी परिजनों को राशि नहीं मिली है। गरीब की मृत्यु के एक घंटे के अंदर सत्यापन कर पीड़ित परिवार को राशि उपलब्ध करवाने की मांग पूर्व मेयर ने निगम से निगम से की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.