बागेश्वर, मार्च 11 -- एसएसजे विवि में शिक्षकों के कक्षाओं के समय पर नहीं पहुंचने पर अब कार्रवाई होगी। विवि के कुलपति की ओर से इसको लेकर चारों परिसरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। परिसरों को विभागों में समय-समय पर औचक निरीक्षण की करने के भी निर्देश दिए हैं। एसएसजे विवि में छात्रों ने शिक्षकों पर कक्षाओं में समय से नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि शिक्षकों के नहीं आने से कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पाता है। छात्रों की शिकायत के बाद अब विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की ओर से अल्मोड़ा समेत, बागेश्वर पिथौरागढ़ और चम्पावत के परिसरों के लिए आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि कक्षाओं में पठन-पाठन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य में इस प्रकार की उदासीनता गंभीर मामला है। परिसर सभी विभागों की कक्षाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.