मधुबनी, जनवरी 20 -- झंझारपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी जनसुनवाई योजना "सबका सम्मान-जीवन आसान" के शुभारंभ के पहले ही दिन झंझारपुर अनुमंडल में आदेश का उल्लंघन किया गया। हिन्दुस्तान पड़ताल में घोर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। आम लोगों की शिकायतें सुनने की व्यवस्था कागजों तक ही सिमट कर रह गई। दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक आम लोगों की शिकायतें सुनने की व्यवस्था कहीं नहीं दिखी। कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी न तो अपने कार्यालयों में मौजूद थे और न ही उन्हें योजना के लागू होने की स्पष्ट जानकारी थी। एसडीएम, बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, एमओ, बीसीओ और बीईओ अपने-अपने कार्यालयों से निर्धारित समय से अनुपस्थित रहे। वहीं डीसीएलआर, बिजली विभाग के राजस्व पदाधिकारी और श्रम अधिकारी अपने कक्ष में उपस्थित पाए गए। हैरानी की बात यह रही कि सीडीपीओ और बीसीओ कार्यालय में कर्म...