हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने कार्मिकों की समस्याओं का समय से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को नगर निगम में हुई बैठक में कार्मिकों ने काम के दौरान होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। कहा कि लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आयोग सदस्य ने निगम प्रबंध को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर आयुक्त डॉ. मनोज कांडपाल, सहायक नगर आयुक्त गजेंद्र पाल सिंह, गणेश भट्ट सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.