हरिद्वार, फरवरी 22 -- महामंडलेश्वर स्वामी रुपेंद्र प्रकाश ने कहा है कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पद्धति है। उन्होंने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही सशक्त भारत की नींव रख सकता है। जगजीतपुर स्थित फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित शिवाजी विराट हिंदू सम्मेलन में वे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इसका शुभारंभ हवन-पूजन, शंखध्वनि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता अनिल मित्तल ने 100 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है। यह संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विशिष्ट अतिथि ममता डोबरियाल ने 'पंच परिवर्तन' पर स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया...