मोतिहारी, सितम्बर 10 -- मोतिहारी, हिप्र.। आगामी चुनाव को लेकर नगर थाने में चल रहे शस्त्र सत्यापन का मंगलवार को डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी स्वर्ण प्रभात ने निरीक्षण किया। थाना पर आर्म्स का सत्यापन कराने आए अनुज्ञप्तिधारकों से मिलकर डीएम व एसपी ने कहा कि आर्म्स में उपयोग होने वाली गोली की उपलब्धता का भी सत्यापन होना है। उसका डिटेल्स भी थाना को उपलब्ध कराना है। एसपी ने थानाध्यक्ष व अंचल अधिकारी को निर्देश दिया की आर्म्स सत्यापन के गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन करते हुए उसका मिलान थाना पर रक्षित पंजी से करेंगे तथा आर्म्स विक्रेताओं के दुकानों पर जाकर उनके द्वारा बिक्री की गई गोलियों की संख्या का मिलान पंजी से कर लेंगे। सभी थानाध्यक्षों व अंचलाधिकारियों को 19 सितम्बर तक शस्त्र सत्यापन करने का का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्षों को इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.