नैनीताल, फरवरी 8 -- भवाली। समाजसेवी शीलू कुमार ने रविवार को कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्यापन की आड़ में एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जो निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने दुष्कर्म की घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सत्यापन अभियान को निष्पक्ष, पारदर्शी और मानवीय बनाने की मांग की। इस दौरान नरेश पांडेय, किशन अधिकारी, इदरीश खान, पवन रावत, अफसर अली, प्रदीप आर्या, विनय गोस्वामी, सैफ, फरदीन, सूरज, जिगरान कुरैशी आदि रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...