शिमला, फरवरी 1 -- हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। "नेतृत्व वह नहीं जो केवल सत्ता में दिखे." से शुरू होने वाली इस पोस्ट को महज़ भावनात्मक संदेश नहीं बल्कि गहरे राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। दिलचस्प यह है कि यह पोस्ट ऐसे समय में आई, जब केंद्र सरकार आम बजट पेश करने जा रही थी और राज्य की राजनीति पहले से ही दबाव में है। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया में आज पोस्ट डाली है, जिसमे लिखा है- "नेतृत्व वह नहीं जो केवल सत्ता में दिखे, असली हिमाचली नेता वह है जो संकट में ढाल बनकर, विकास में साझेदार बनकर और हर संभव तरीके से हर वक्त अपने लोगों के साथ खड़ा नज़र आए। सार्वत्र हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण विकास, एक हिमाचल सर्व...