पूर्णिया, नवम्बर 5 -- पूर्णिया। भारतीय लोकतंत्र का महापर्व चुनाव आपके सामने है। इस महापर्व को सभी को मिलकर मनाना चाहिए। इसके लिए जो भी मतदाता है। मतदान के प्रति सभी को जागरूक करने की आवश्यकता है। हमसब अपने मतदान के माध्यम से योग्य प्रतिनिधि चुनते हैं, जो हमारे समाज का, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करे। हम अपने मताधिकार से लोकतंत्र को सबल एवं सशक्त बना सकते हैं। 1. मतदान करना हमारा परम कर्तव्य है। मतदान करने पर हम अपने अधिकार का प्रयोग करते हैं। हम सबसे पहले मतदान करेंगे, उसके बाद जलपान करेंगे। -बबलू झा 2. मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। मतदान करने से हमें अपनी अधिकार का बोध होता है। अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए मैंने अभी से प्लान बना लिया है। अमित कुमार 3. मतदान करने से हमें अपनी जन शक्ति का एहसास होता है। मेरा एक वोट कितना कीमती...