बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- नगर के संतोष इंटरनेशनल स्कूल का 15वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट के बारे में अभिभावकों को बताया। शुभारंभ विद्यालय की संस्थापिका डा. शोभा गर्ग, चेयरमैन प्रशांत गर्ग व चेयरपर्सन छवि गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। संस्थापिका डा.शोभा गर्ग ने कहा कि विद्यालय छात्रों की मेहनत से सदैव आगे बढ़ रहा है। छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। छात्र मेहनत से पढ़कर विद्यालय को और ऊंचाईयों पर ले जाएं। प्रधानाचार्य डा. भूपेंद्र कुमार कहा कि विद्यालय की स्थापना वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.