रुद्रपुर, अगस्त 25 -- मेयर विकास शर्मा ने रविवार को श्री श्याम होम्स कॉलोनी का दौरा कर ध्वस्तीकरण के नोटिस से परेशान परिवारों से मुलाकात की। मेयर ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि किसी भी कीमत पर उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम से दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि जरूरत पड़ने पर यह मामला सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में भी लाया जाएगा। श्री श्याम होम्स कॉलोनी के निवासियों ने मेयर को बताया कि उन्होंने कॉलोनाइजर से प्लॉट खरीदकर दाखिल-खारिज और रजिस्ट्री कराई थी, यहां तक कि बैंकों से लोन लेकर मकान भी बनाए। लेकिन अब अचानक आठ मकानों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी कर दिया गया है, जबकि असल विवाद विक्रेता और जमीन पर दावा करने वाले व्यक्ति के बीच का है। निवासियों का कहना है कि बैंक ने सभी दस्तावेज जांचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.