नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नहीं जाने और उनके बयान को शर्मनाक बताया। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आतंकवादियों ने कानुपर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी और जब पत्रकारों ने सपा अध्यक्ष से उनके (शुभम) घर पर न जाने की वजह पूछी तो जवाब दिया कि वह हमारी पार्टी का नहीं था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। योगी ने कहा कि आतंकी हमले पर सपा नेताओं के बयान पाकिस्तान प्रवक्ता के लग रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवरिया में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान 676 करोड़ की 501 परियोजनाओं में से 341 परियोजनाओं का लोकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.