नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। इसमें शीशमहल से चार सरकारी प्रोपर्टी के विलय को रद्द करने की मांग की गई है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शीशमहल के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। साथ में यह भी कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो शीशमहल में नहीं रहेगी। बता दें अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहने के दौरान जिस बंगले में रहते थे भाजपा और कांग्रेस उसे शीशमहल कहती है। भाजपा ने शीशमहल में पुनर्निर्माण और साज-सज्जा में करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। साथ में यह भी कहा था कि चार सरकारी बंगलों को मिलाकर शीशमहल बनाया गया है। वहीं अब दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लिखे पत्र...