वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। 70वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 19 फरवरी को दोपहर 3 बजे रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में किया जाएगा। इस दौरान महाप्रबंधक उदय बोरवणकर वर्ष-2024-25 में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के विभिन्न पदों पर कार्यरत 11 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करेंगे। समारोह में 5 अंतरमंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड के साथ वाराणसी सिटी को सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्रॉफी (बी श्रेणी) द्वितीय, शिवगंगा एक्सप्रेस को सर्वाधिक व्यवस्थित और साफ सुथरा रैक, भटनी को सर्वोत्तम व्यवस्थित रनिंग रूम का शील्ड प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...