रांची, जनवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेवा भारती की पत्रिका 'सेवा सुरभि' के आगामी वार्षिक अंक के शीर्षक चयन को लेकर शुक्रवार को मेन रोड स्थित कार्यालय में संपादक मंडल की बैठक हुई। डॉ. माधुरी नाथ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रिका का आगामी अंक 'विश्व गुरु : भारत' विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इस विशेष अंक में देश के विभिन्न दर्शन और विचार-चिंतन से जुड़े मनीषियों के लेखों को संकलित किया जाएगा। पत्रिका की संपादक डॉ. सुष्मिता पांडेय, राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, अयोध्या नाथ मिश्र, डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिन्हा, डॉ. नागेश्वर सिंह, डॉ. कमल बोस, चंदन मिश्र, रिंकू बनर्जी, अमरेंद्र विष्णुपुरी सहित सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.