गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में शनिवार को दिव्य ज्योति जाग्रृति संस्थान (डीजेजेएस) की ओर से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय श्रीहरि कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान एक विशाल शोभा यात्रा भी निकाली गई। इसके पूर्व कार्यक्रम में पुष्पदंत जैन, पूर्व मेयर डॉ. सत्य पांडे ने झंडी दिखा कर दिनेश गुप्ता एवं उनकी पत्नी की अगुवाई में शोभा यात्रा को रवाना किया। श्रीहरि कथा का रसपान कराते हुए साध्वी शैव्या भारती ने कहा कि लोग अज्ञानतावश भगवान गणेश के रूप को समझ नहीं पाते। भगवान गणेश विवेक प्रदाता हैं। जब जीवन में विवेक आता है तब ही मनुष्य सही निर्णय ले पाता है। भगवान गणेश के वास्तविक स्वरूप को समझने के लिए आध्यात्मिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। जब पूर्ण गुरु की कृपा से दिव्य दृष्टि खुलती है, तो भग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.