अल्मोड़ा, जनवरी 12 -- रामकृष्ण कुटीर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। लोगों की ओर से स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी गई। विवेकानन्द के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। सोमवार को रामकृष्ण कुटीर में महान विचारक व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही युवाओं के लिए सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद के कार्यों व उनके विचारों पर चर्चा की गई। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में बताया। कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.