प्रयागराज, जनवरी 12 -- राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) एलनगंज में राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों का शैक्षिक प्रबंधन एवं नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन विषय पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार को हुई। उद्घाटन करते हुए अपर निदेशक सीमैट राम शरण सिंह ने कहा कि लंबी सेवा के बाद प्रधानाध्यापकों को अब शिक्षण कार्यों के अतिरिक्त प्रबंधकीय कार्यों के दायित्वों का निर्वहन भी करना है। आवश्यक है कि आप माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के विभिन्न नियमों से भली-भांति परिचित हों। कार्यक्रम समन्वयक प्रभात कुमार मिश्र ने प्रशिक्षण की रूप रेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. अमित खन्ना, सरदार अहमद, बीआर आबिदी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...