बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। वशिष्ठ की नगरी बस्ती धन्य है। यहां पर हुई पुत्रेष्टि यज्ञ से परमात्मा का अवतार हुआ। दशरथ के घर साक्षात पर ब्रम्ह श्रीहरि पैदा हुये, जो निर्गुण थे। वही श्रीराम भक्तों के प्रेम के कारण सगुण हो गये। दशरथ के पास वशिष्ठ जैसे समर्थ गुरु होने के बाद भी वे निःसन्तान थे। उसका कारण यह था कि उन्होंने इच्छा ही प्रकट नहीं किया। जैसे ही राजा दशरथ ने इच्छा प्रकट की। श्रृंगीऋषि के मार्गदर्शन में यज्ञ अनुष्ठान सफल हुआ। धरती पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का जन्म हुआ। चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मध्याह्न में श्रीराम ने धरा पर अवतार लिया। यह बातें कथा व्यास स्वामी स्वरूपानंद ने नारायण सेवा संस्थान के संयोजन में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के अवसर पर कही। कथा का आयोजन दुबौलिया बाजार के राम विवाह...