रांची, अक्टूबर 11 -- नामकुम, संवाददाता। छोटानागपुर लॉ कॉलेज में रांची विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एक दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय 'सार्वजनिक नीति के माध्यम से विकसित झारखंड और विकसित भारत के लिए ज्ञान, नेतृत्व और शासन क्षमता का निर्माण था। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ डीके सिंह ने एनईपी 2020 और विजन 2047 के लिए सार्वजनिक नीति को एक अहम साधन बताया। तकनीकी सत्र में आईएएस डॉ मनीष रंजन और मुकेश कुमार ने समावेशी शासन की आवश्यकता पर चर्चा की। वहीं वक्ताओं ने झारखंड की चुनौतियों और विकास के लिए बहु-विषयक नीति शिक्षा पर जोर दिया। सहायक प्रो. अभिनव प्रकाश द्वारा सिफारिशें प्रस्तुत करने के बाद कार्यशाला का समापन हुआ। मौके पर डॉ लालसा मोहिनी, सेवानिवृत्त आईएएस एनएन पांडेय, बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी एके सि...