एटा, जून 1 -- अवागढ़। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के सहयोग से 'विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया है। कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़, कृषि विभाग एवं इफको के माध्यम से अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य किसानों को केन्द्र, राज्य सरकार की कृषि योजनाओं, प्राकृतिक खेती, वैज्ञानिक तकनीकों तथा डिजिटल कृषि उपकरणों की जानकारी, पशुपालन, मुर्गीपालन और मत्स्य पालन संबंधी नवाचारों की जानकारी देना है। शनिवार को ब्लाक मारहरा क्षेत्र के ग्राम अचलपुर, सुरतपुर माफी, हजरतपुर करनपुर, सराय जरैलिया, समसपुर, गोकनी, सिरसा बदन, मुनब्बरपुर, हुसैनपुर में कृषि विज्ञान केन्द्र अवागढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हैड़ डा. मनीष सिंह, कृषि उप निदेशक डा. सुमित पटेल, वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी, इफको के साथ मिलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.