नई दिल्ली, जनवरी 26 -- गुड़गांव के एक बिजनेसमैन के लिए हाल ही में एक हवाई सफर जिंदगी भर की यादगार कहानी बन गया। ऐसी कहानी जिसने उन्हें हवा में 35,000 फीट की ऊंचाई पर इकोनॉमी क्लास से सीधे बिजनेस क्लास में पहुंचा दिया। एक डेटिंग ऐप के को-फाउंडर और सीईओ जसवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस दिलचस्प किस्से को शेयर किया है। सिंह ने बताया कि वह सिंगापुर से दिल्ली की फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में अपनी सीट पर बैठे थे। विमान के उड़ान भरने के करीब दस मिनट बाद, एक महिला यात्री उनके पास आई और पूछा कि क्या वह उनके साथ सीट बदल सकते हैं? दरअसल, उस महिला की सहेली जसवीर के बगल वाली सीट पर बैठी थी और वह अपनी सहेली के साथ समय बिताने के लिए उनसे सीट बदलना चाहती थी। जसवरी जब महिला की सीट पर गए तो हैरान रह गए। वह सीट बिजनेस क्लास की थी और उन्हें...