नई दिल्ली, जून 30 -- टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को फैंस 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानते थे। इस गाने के म्यूजिक वीडियो से शेफाली को बड़ी पहचान मिली थी। शेफाली कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। शेफाली की मौत की खबर से आज फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार्स भी शॉक्ड हैं। किसी को अभी तक इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा कि शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। शेफाली की मौत 27 जून की रात को अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से हुआ है। शेफाली के निधन से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास भी काफी हैरान और दुखी हैं। उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस के अचानक हुए निधन पर दुख व्यक्त किया है।शेफाली के निधन पर दुखी हुईं प्रियंका प्रियंका चोपड़ा जोनस और शेफाली जरीवाला ने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था। महज 42 साल की शेफाली की मौत की खबर से प्...