नई दिल्ली, जनवरी 15 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आगामी टी20 विश्व कप 2026 से हटने की संभावनाओं के बीच आईसीसी (ICC) को बेहद सख्त संदेश दिया है। बीसीबी की वित्त समिति के अध्यक्ष नजमुल हुसैन ने दावा किया है कि यदि बांग्लादेश की टीम भारत में होने वाले इस टूर्नामेंट से बाहर होती है, तो बोर्ड को किसी भी प्रकार का वित्तीय घाटा नहीं उठाना पड़ेगा। नजमुल का यह बयान तब आया है जब उन्होंने हाल ही में पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को "भारतीय एजेंट" कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिससे विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर बहस और तेज हो गई है। नजमुल हुसैन ने बोर्ड की आर्थिक स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके राजस्व का ढांचा पहले से ही तय है। उन्होंने बताया, "2027 तक, हमारे राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि 2022 की आईसीसी वित्तीय बैठक में यह प...