हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- हल्द्वानी, संवाददाता वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी से कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह निगल्टिया के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने वरिष्ठ नागरिकों की पुलिस से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु संवाद बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया। एसएसपी ने जनवरी के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में बैठक करने का आश्वासन दिया। महामंत्री डीके पांडे, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह जंतवाल, संयुक्त मंत्री डीके पंत व शंकर दत्त तिवारी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...