मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुजफ्फरपुर। कच्ची पक्की चौक स्थित एक होटल के सभागार में गुरुवार को लोहार बढ़ई विश्वकर्मा समाज की अरुण ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि आजादी के 76 साल बाद भी बढ़ई लोहार विश्वकर्मा समाज का विकास नहीं हुआ है। लोहार समाज के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि 18 मई को लोहार बढ़ई विश्वकर्मा समाज किस विधानसभा में कितने वोटर हैं, उसकी जानकारी के लिए वेबसाइट का शुभारंभ करेगा। इस मौके पर धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, रत्नेश शर्मा, अभिमन्यु शर्मा, महेश कुमार शर्मा, वेदप्रकाश, पवन शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.