प्रयागराज, सितम्बर 14 -- आस्था समिति की ओर से रविवार को एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में आयोजित 'लोकरंग बहार कार्यक्रम में भारतीय लोक संस्कृति की झलक दिखी। लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं उप्र लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश झलका। लोक नृत्यांगना सपना द्विवेदी और उनके समूह ने दुर्गा स्तुति, कजरी, बिहू और अरुणाचली लोकनृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन की शृंखला में कीर्ति चौधरी, रंजना त्रिपाठी, धर्मेश दीक्षित, प्रियंका चौहान, रागिनी चंद्रा और ज्योति आनंद आदि ने निर्गुण, कजरी, दादरा, सोहर और पूर्वी गीतों से भावविभोर कर दिया। रंजना त्रिपाठी की जमुनिया डाल मै तोड़ लाई राजा... प्रस्तुति ने उल्लास से भर दिया। वहीं बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.