गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। 'लुटेरी दुल्हनों' ने शादी के कुछ ही लम्हों बाद राजस्थान के दो दूल्हों को पांच लाख रुपए का चूना लगाकर फरार हो गईं। दुल्हनों के गिरोह के युवकों के साथ बाइक से भागने का विरोध करने पर दूल्हों को चाकू की नोंक पर डरा-धमकाकर चुप करा दिया गया। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित दूल्हों ने नगर थाने में दलाल को पकड़कर सौंप दिया है। साथ ही लिखित आवेदन भी दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजस्थान के जयपुर के सांगानेर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस शादी के लिए इच्छुक थे। उनके घर के समीप रहने वाले एक दलाल ने बिहार में शादी कराने की बात कही। दलाल ने दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपए नगद शादी कराने के लिए ले लिए। इसके अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.