नई दिल्ली, जून 17 -- रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली की भाजपा सरकार ने राजधानी को 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्र की सौगात दी है। इसका उद्वाघटन आज सीएम रेखा गुप्ता द्वारा किया गया। हालांकि इन भाजपा द्वारा बनाए गए इन आयुष्मान आरोग्य मंदिर को आम आदमी पार्टी ने झूठ के पुलिंदे कहा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा करते हुए इमारत की दीवार पर लगे शिलापट्ट को दिखाते हुए कहा- केजरीवाल सरकार द्वारा बनाये गए मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी पर नया पेंट करके उन्हें नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर बताया जा रहा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी आप लोग कई दिनों से अखबारों में पढ़ रहे होंगे कि 100 दिन दिल्ली की सरकार के पूरे हुए। इस दौरान जो सबसे बड़ी उपलब्धियां बताई गई हैं, उसमें एक बड़ी उपलब्धि है कि दिल्ली में करीब 31 जगह आयुष्मान आरोग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.