कन्नौज, सितम्बर 13 -- गुरसहायगंज (कन्नौज), संवाददाता। पुलिस की हद दर्जे की लापरवाही का उदाहरण कन्नौज में सामने आया है। गुरुवार देर रात को युवती को उसके भाई और जीजा ने पुल से काली नदी में फेंक दिया। उसके बयान का वीडियो वायरल हो रहा है पर पुलिस कह रही कि वह खुद नदी में कूदी है। अस्पताल में भर्ती युवती कह रही है, 'लव मैरिज करने पर मुझे भइया और जीजा ने बाइक से लाकर नदी में फेंका है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, गुरुवार देर रात बाइक सवार दो युवकों को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इंदुइयागंज स्थित काली नदी पुल से एक युवती को नदी में फेंकते हुए कुछ लोगों ने देख लिया। इसके बाद दोनों बाइक सवार फरार हो गए। नदी किनारे मौजूद लोगों ने युवती को बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.