नई दिल्ली, मार्च 13 -- भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में एक अलग भूमिका में खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को आगामी सीजन के लिए टीम की कमान सौंपी है। इस फैसले से रोहित के फैंस काफी निराश हुए थे। हालांकि रोहित शर्मा ने कैप्टेंसी में हुए बदलाव को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रोहित पिछले 10 साल से टीम की कमान संभाल रहे थे और पांच बार चैंपियन भी बनाया था। रोहित आगामी सीजन से पहले नए लुक में नजर आ रहे हैं।  मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह एक नए लुक में नजर आ रहे हैं। रोहित ने नया हेयरकट करवाया है, जिसें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि उनकी पोस्ट मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने भी कमेंट किया है, जिसमें कैप्श...