गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 की शोध पात्रता परीक्षा 29 और 30 मार्च को आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थी 24 मार्च से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि 29 व 30 मार्च को दो-दो पालियों में शोध पात्रता परीक्षा होगी। इस बार पीएचडी के 41 विषयों की 1196 सीटों के लिए करीब साढ़े चार हजार आवेदन आए हैं। इनमें 2,117 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि 29 मार्च को पहले सत्र में रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और कृषि समूह के सभी विषयों की परीक्षा होगी। शाम की पाली में प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नोलॉजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, विजुअल आर्ट्स, संस्कृत की परीक्षा होगी। 30 मार्च को सुबह की पाली में राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.