हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- हल्द्वानी। मध्य प्रदेश के रीवा से नैनीताल जिले के हल्द्वानी आकर जंगल में सल्फास गटकने वाले सगे भाई अपने ही एक रिश्तेदार की प्रताड़ना से दुखी थे। करीबी रिश्तेदार ने माता-पिता की मौत के बाद दोनों को इतना परेशान किया कि वह जान देने के लिए सात सौ किलोमीटर का सफर कर हल्द्वानी पहुंचे। दोनों सगे भाई जान देने इसीलिए यहां आए ताकि रिश्तेदारों को उनकी लाश तक न मिले। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। इस मामले में बड़े भाई की मौत हो चुकी है जबकि छोटे भाई का उपचार डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। मृतक के मामा के हल्द्वानी पहुंचने पर शुक्रवार को पुलिस ने पंचनामा भरा। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। एमपी के रीवा स्थित मणिकवार निवासी 22 वर्षीय शिवेश और 20 वर्षीय बृजेश पुत्र मनोज मिश्रा ने बुधवार शाम काठगोदाम स्थित भद्यूनी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.